Hanuman Jaynti को लेकर तैयारियां जोरों पर, हरिद्वार के इस मंदिर में है खास इंतजाम।
हरिद्वार तीर्थ नगरी चैत्र पूर्णिमा दिनांक 16 अप्रैल को अवधूत मंडल आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस उपलक्ष पर अवधूत मंडल के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर 1008 स्वामी संतोषानंददेव ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी 11000 साधु-संतों के भोजन की व्यवस्था की गई है।
साथ ही मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए यह बताया कि 1830 में अवधूत बाबा हरिदास के द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गई थी।
यह मंदिर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर कहलाता है। हनुमान जन्म दिवस के उत्सव पर छप्पन भोग, सिंगार, सुंदरकांड भजन संध्या का आयोजन भी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से और सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष बल और ज्ञान ज्ञान की प्राप्ति होती है।



More Stories
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
Akshay Kumar ने की सीएम धामी से मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर चर्चा
Navratri Durga Ashtami पर कन्या पूजन कर भक्तों ने लिया पुण्य लाभ