हरिद्वार की सिद्ध पीठ का पीठाधीश्वर का लिव इन रिलेशन
मीडिया के सामने स्वीकार किया महिला से अपना लिव इन रिलेशन, कहा मेरी एक बेटी भी
बड़ा सवाल – पत्नी से तलाक हुए बिना ही लिव इन में रहना किस आचरण के तहत आता है।
हरिद्वार। चंडी देवी के पूर्व महंत रोहित गिरी ने शादीशुदा होते हुए अपने लिव इन रिलेशन का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें – चंडी देवी मंदिर में नहीं थम रहा बवाल, आरोप – प्रत्यारोप से आगे बढ़ रही बात
बुधवार को मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए चंडी देवी मंदिर के पूर्व महंत ने मीडिया के सामने यह बात स्वीकार की।
आप भी सुने महिलाओं से संबंध के आरोपों पर क्या बोले महंत
“हां मेरे महिला के साथ लिव इन रिलेशन में हूं,मेरी बेटी भी है” -रोहित गिरी
रोहित गिरी ने महिला से अभद्रता के आरोप में जेल जाने के पीछे के कारणों का खुलासा करने के लिए मीडिया के सामने आए।
अपने पीछे के सभी षडयंत्र के लिए अपनी पत्नी गीतांजलि को उन्होंने जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए।
रोहित गिरी के साथ महिलाओं के नाम को जोड़े जाने के सवाल के जवाब में रोहित गिरी ने एक महिला के साथ अपने लिव इन रिलेशन की बात स्वीकार की।
उन्होंने कहा कि जब उनकी पत्नी 2018 से अलग रह रही है तो उन्हें भी अपना साथी चुनने का अधिकार है।
जबकि महंत जी ने यह भी स्वीकार किया कि उनका अभी डाइवोर्स का मामला कोर्ट में चल रहा है।


More Stories
एल्बुमिन इंजेक्शन घोटाला: सरकारी अस्पताल से 3 महीने में 100 इंजेक्शन गायब
Drugs and Cosmetics Act सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सेशन कोर्ट से कम में सुनवाई नहीं
CDSCO का बड़ा आदेश: Doxycycline और Carbimazole की PIL में नए साइड इफेक्ट जोड़ने को कहा