दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का भव्य आगाज़, 17 वर्षीय देहरादून के लेखक तथागत आनंद श्रीवास्तव को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
नई दिल्ली। दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का 14वां संस्करण 6 फरवरी 2026 से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA), जनपथ स्थित एम्फीथिएटर में भव्य रूप से शुरू हो गया।
इस प्रतिष्ठित साहित्यिक महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कर कमलों से संपन्न हुआ।
तीन दिनों तक चलने वाले इस साहित्यिक उत्सव में साहित्य, संस्कृति और समकालीन विचारों पर खुली एवं सार्थक चर्चाएं होंगी।
इस वर्ष दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल की थीम “साहित्य, संस्कृति और समृद्धि” रखी गई है।
कार्यक्रम में नीति-निर्माता, प्रख्यात लेखक, राजनयिक, शिक्षाविद और कई प्रमुख सांस्कृतिक हस्तियां शामिल हुईं।
12 श्रेणियों में घोषित हुए दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल 2026 अवॉर्ड्स
फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह के दौरान दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के पुरस्कारों की भी घोषणा की गई।
कुल 12 अलग-अलग श्रेणियों में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लेखकों और रचनाकारों को सम्मानित किया गया।
देहरादून के 17 वर्षीय लेखक तथागत आनंद श्रीवास्तव बने ‘Best Author Under 25’
Best Author Under 25 श्रेणी में देहरादून के 17 वर्षीय युवा लेखक तथागत आनंद श्रीवास्तव को विजेता घोषित किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें उनकी नवीनतम पुस्तक ‘Oriental Wisdom’ के लिए प्रदान किया गया।
‘Oriental Wisdom’ बनी पाठकों की पसंद
पुस्तक ‘Oriental Wisdom’ पूर्वी एशिया के चार देशों — सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया की यात्रा पर आधारित एक रोचक और ज्ञानवर्धक वृत्तांत है।
पुस्तक के विमोचन से पहले ही इसे पाठकों का भरपूर समर्थन मिला और रिलीज़ के बाद लगातार दो सप्ताह तक Amazon की Hot New Releases सूची में पहले स्थान पर बनी रही।
युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बना दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल
दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल 2026 न केवल अनुभवी लेखकों बल्कि युवा रचनाकारों को भी एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।
17 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर तथागत आनंद श्रीवास्तव ने साहित्य जगत में नई पीढ़ी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।


More Stories
एल्बुमिन इंजेक्शन घोटाला: सरकारी अस्पताल से 3 महीने में 100 इंजेक्शन गायब
Drugs and Cosmetics Act सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सेशन कोर्ट से कम में सुनवाई नहीं
CDSCO का बड़ा आदेश: Doxycycline और Carbimazole की PIL में नए साइड इफेक्ट जोड़ने को कहा