बाबा गिरवर नाथ धाम कारोली खालसा में विशाल भंडारे का आयोजन, देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु
अलवर (राजस्थान)। अलवर जिले की रामगढ़ तहसील के ग्राम कारोली खालसा स्थित बाबा गिरवर नाथ धाम में धार्मिक आस्था का भव्य दृश्य देखने को मिल रहा है।
बाबा नंदलाल महाराज द्वारा 40 दिनों की कठोर तपस्या पूर्ण करने के उपरांत धाम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
10।फरवरी को होने वाले इस भंडारे में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें – 4महीने से कोमा में बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन, ड्रग माफियाओं पर लगेगी लगाम
बता दे कि बाबा नंदलाल महाराज 1 जनवरी से 10 फरवरी तक 40 दिनों की चिलिया तपस्या में लीन है।
प्रतिवर्ष होने वाली इस तपस्या में उनके साधक अपने अपने स्थानों पर व्रत आदि रख महाराज जी के साथ चिलिया करते
है।
तपस्या पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें सेवा, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
धाम में वर्ष में दो बार मई माह और फरवरी माह विशाल स्तर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
इसके साथ ही विदेशों से भी बाबा के अनुयायी दर्शन एवं सेवा के लिए धाम में उपस्थित हो रहे हैं।
कमल खड़का ने बताया कि भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, जल और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है।
आयोजन को लेकर स्थानीय सेवाभावी श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों द्वारा व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।
बाबा गिरवर नाथ धाम में चल रहे इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र का माहौल पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है।


More Stories
संतों के स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का अखाड़ा परिषद, कानूनी कार्यवाही की तैयारी
Haridwar Kumbh 2027 नया उदासीन अखाड़े के दो गुट आमने-सामने
High Speed Nmo train जल्द ही मेरठ से ऋषिकेश तक चलेगी