4 pilgrimage stacked in Hemkund Saheb yatra, SDRF on rescue
एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि घाघरिया से 04 किमी आगे श्री हेमकुंड साहिब की ओर ग्लेशियर के पास कुछ लोग फंसे हुए है।
जिसमें किसी का स्वास्थ्य भी खराब होने की आशंका है।
सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट घाघरिया से मुख्य आरक्षी मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
सर्चिंग के दौरान दिखाई दिया कि घटनास्थल पर चार लोग मौजूद है।
जिसमे से एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब है।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात्रि के घनघोर अंधेरे में
रेस्क्यू कार्य हुए बीमार व्यक्ति को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया गया
फिर चारो लोगों को पैदल मार्ग से होते हुए सकुशल घांघरिया गुरुद्वारे लाया गया।


More Stories
नेपाल त्रासदी में मदद के लिए आगे आए संत, 30 मिनट में जुटाए 38 लाख रुपए
संतों के स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का अखाड़ा परिषद, कानूनी कार्यवाही की तैयारी
Haridwar Kumbh 2027 नया उदासीन अखाड़े के दो गुट आमने-सामने