May 29, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

vip-darshan-sop-some-changes-for-badrinath-and-kedarnath-temple

VIP Darshan SOP -बद्रीनाथ -केदारनाथ में बदल गए कुछ नियम

VIP Darshan SOP – दर्शन के लिए अब देनी होगी 1100 रुपये सहयोग राशि, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने जारी किया नया आदेश

चारधाम यात्रा 2026 के बीच वीआईपी/प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वीआईपी एवं प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

मंदिर समिति द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रोटोकॉल के तहत प्राथमिकता वाले दर्शन कराने के लिए प्रति व्यक्ति 1100 रुपये की सहयोग राशि ली जाएगी।

समिति ने यह आदेश 28 मई 2026 को जारी किया है, जो 29 मई 2026 से प्रभावी होगा।

आदेश के अनुसार राज्य सरकार से प्राप्त प्रोटोकॉल सूचना के आधार पर जिला प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा लिखित अनुमति जारी की जाएगी तथा निर्धारित सहयोग राशि लेने के बाद रसीद भी दी जाएगी।

vip-darshan-sop-some-changes-for-badrinath-and-kedarnath-templeश्रद्धालुओं पर न्यूनतम प्रभाव का दावा

मंदिर समिति ने आदेश में कहा है कि सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करने और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह आंशिक संशोधन किया गया है। हाल के दिनों में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर सुझाव प्राप्त हुए थे।

आदेश में क्या-क्या बदला

vip-darshan-sop-some-changes-for-badrinath-and-kedarnath-templeबदरीनाथ धाम के लिए प्रमुख निर्देश

  • 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पूर्व व्यवस्था जारी रहेगी।
  • मंदिर समिति की अनुमति के बिना किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • वर्तमान प्रोटोकॉल कार्यालय को नीलकंठ विश्रामगृह में स्थानांतरित किया जाएगा।
  • प्रोटोकॉल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सिंहद्वार के दाहिनी ओर स्थित सीढ़ियों से प्रवेश कराया जाएगा।
  • राज्य अतिथियों और उनके परिवार को सहयोग राशि में छूट दी जाएगी।

केदारनाथ धाम के लिए लागू निर्देश

केदारनाथ धाम में भी समान व्यवस्था लागू की गई है। वहां भी प्रोटोकॉल पर्ची जारी कर प्राथमिकता दर्शन कराने के लिए प्रति व्यक्ति 1100 रुपये की सहयोग राशि निर्धारित की गई है।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश

आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी चमोली, रुद्रप्रयाग, पुलिस अधीक्षकों, यात्रा मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक अधिकारियों तथा भारतीय सेना के समन्वय अधिकारियों को भेजी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को नई व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा में भीड़ प्रबंधन पर फोकस

चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर समिति भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और सामान्य श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वीआईपी दर्शन व्यवस्था को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठा रही है।

About The Author