Chardham Yatra 2026 – पंजीकरण केंद्र पर मिल रही थी शिकायतें, मंत्री जी ने मार दिया छापा
हरिद्वार। शनिवार को तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए है व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए ऋषिकुल मैदान में बने पंजीकरण केंद्र पर दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने औचक निरीक्षण किया।
अपने इस औचक निरीक्षण में दर्जाधारी राज्य मंत्री ने वहां की व्यवस्थाओं को न केवल जायजा लिया बल्कि यात्रियों से भी बात की। उन्होंने वहां पेयजल, सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं का हाल जाना।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि पंजीकरण केंद्र पर भारी व्यवस्था है जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ओमप्रकाश ने न केवल अपने निरीक्षण में यात्रियों से बात की बल्कि वहां चल रहे पंजीकरण प्रक्रिया को भी बारीकी से जाना।
इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने उन्हें वहां की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि यहां मिल रही शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उन्होंने यह औचक निरीक्षण किया जिसमें कुछ खामियां मिली है
जिसके लिए उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को अगले दो दिनों में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजीकरण को बंद किए जाने की खबरों को लेकर वे गंभीर हैं।

More Stories
उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
SIR in Uttrakhand – 15 सितंबर नहीं, 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
नगर निगम भूमि घोटाला से जुड़े IAS और PCS अधिकारी को मिली नियुक्ति