Uttrakhand forecast,big releaf from heat wave
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पारे में उछाल की वजह से मैदानी क्षेत्रों में कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है।
वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी पारे में उछाल लगातार जारी है।
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले 2 तीन दिनों तक इससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है और मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।
बिक्रम सिंह ने कहा कि मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण से आ रही नम हवाएं हैं।
दो-तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।
राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी दून में भी 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना जताई है।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही