उत्तराखंड में अब काँग्रेस होने जा रही है डिजिटल, घर बैठे आप भी बन सकते है पार्टी के सदस्य।
बुधवार को उत्तराखंड में पार्टी की डिजिटल सदस्यता के लिए हुई बैठक में डिजिटल सदस्य बनाने के लिए डेमो दिया गया।
देहरादून(अरुण शर्मा)। उत्तराखंड में कांग्रेस अब डिजिटल होने जा रहा है। पार्टी ने अब प्रदेश में डिजिटल माध्यम से सदस्यता अभियान शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट हुए। मौका था सदस्यता अभियान को डिजिटल बनाने का जिसको लेकर काँग्रेस के उत्तराखंड पीआरओ और राज्यसभा सांसद जी सी चंद्रशेखर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उत्तराखंड में काँग्रेस सदस्यता अभियान को अब डिजिटल करने जा रही है।
इसी संबंध में सी चंद्रशेखर ने बैठक में एक डेमो दिया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि कांग्रेस पार्टी अब डिजिटल माध्यम से अपने सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएगी
चुनावी दौर के समाप्त होने के बाद अब सदस्यता अभियान पर जोर दिया जाएगा जिसको लेकर सी चंद्रशेखर ने एक डेमो दिया और किस तरह से लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए
यह बताया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोड़ियालने बताया कि डिजिटल माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही