अल्मोड़ा- भारी बर्फबारी के चकते जंहा पर्यटकों ओर स्थानीय लोगों के चहरे खिले हुए है तो वही कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
इस भारी बर्फबारी के चलते अल्मोड़ा में पोलिंग पार्टी फंस गई, SDRF को सूचना मिली तो रेस्क्यू कर पोलिंग पार्टी को बाहर निकल गया।
दरअसल गुरुवार को घनघोर अंधेरे व भारी बर्फबारी में भी SDRF टीम निरन्तर पोलिंग पार्टीयों तक पहुंचने के लिये गतिमान थी।
परन्तु टीम को रास्ते मे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई जगह पेड़ टूटने से मार्ग अवरुद्ध थे।
ऐसे में टूटे हुए पेड़ो को काटकर मार्ग सुचारू किया साथ ही वहाँ फंसे अनेक वाहनों को भी सुरक्षित निकालने में सहायता की गयी।
पूरी रात विषम परिस्थितियों से जूझते हुए आज प्रातः SDRF टीम पोलिंग पार्टियों तक पहुंच पाई व उन्हें सुरक्षित निकालकर अल्मोड़ा पहुँचाया गया।
रास्ते मे अनेक स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध होने की दशा में SDRF जवानों द्वारा साहस का परिचय देते हुए अवरुद्ध मार्ग को सुचारू किया गया व पोलिंग पार्टीयों के साथ साथ राह में फँसे हुए अन्य लोगो को भी सकुशल अल्मोड़ा पहुँचाया गया।
पोलिंग पार्टी के सदस्यों द्वारा SDRF का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही