सतपाल महाराज चाहते है फ़िल्म उत्तराखंड में हो टेक्स फ्री
*महाराज ने फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को टैक्स फ्री करने का सुझाव दिया है।
दरअसल कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर आधारित यह फिल्म रिलीज से पहले चर्चाओं में है।
देहरादन(अरुण शर्मा)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक सुझाव दिया है।
उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को टैक्स फ्री करने का सुझाव दिया है।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया है।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को राजभवन में बसंतोत्सव पर आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में भाग लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई मुलाकात में उन्होंने 11 मार्च 2022 को रिलीज़ हो रही फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया।
महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिखकर सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि 1990 में जम्मू कश्मीर में हुआ नरसंहार और कश्मीरी पंडितों का पलायन एक ऐतिहासिक और हृदय विदारक घटना होने के साथ-साथ भारतीय राजनीति का अहम और संवेदनशील मुद्दा भी है।
इसे पर्दे पर उतारना निश्चित रूप से एक सराहनीय प्रयास है। जम्मू कश्मीर के पलायन पर आधारित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को देखकर कश्मीरी पंडितों की उस समय की स्थिति एवं परिस्थितियों को भली-भांति समझा जा सकता है।
महाराज ने कहा कि निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को अधिक से अधिक लोग देख सकें, इसलिए उनका सुझाव है कि उत्तराखंड के साथ-साथ भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए।
More Stories
Ardhkumbh2027 को लेकर संतों का बड़ा ऐलान
Chandi Devi Mandir एक माह 17 दिन में 42 लाख हुए जमा
Mansa Devi Mandir सीढ़ी मार्ग अन्य व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय