हरिद्वार(कमल खड़का)। बीजेपी की पहली सूची आने के बाद उसके उम्मीदवारों की कलई भी खुलनी शुरू हो गई है। हरिद्वार की ज्वालापुर विधान सभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश राठौर के खिलाफ लगे बलात्कार के आरोप में नया मोड़ आ गया है।
सुरेश राठौर पर थाना बहादराबाद में भाजपा नेत्री के साथ बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। उसके बावजूद भी सुरेश राठौड़ को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने कांग्रेस के हाथों बैठे-बिठाए बड़ा चुनावी मुद्दा दे दिया है।
मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी थी जिस पर सुनवाई करते हुए हरिद्वार के सीजेएम मुकेश चंद्र आर्य ने पुलिस की रिपोर्ट को रिजेक्ट करते हुए हरिद्वार पुलिस को दोबारा से इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं।
बीजेपी प्रत्याशी पर लगे गंभीर आरोप को लेकर विपक्ष ने कमर कस ली है और इसे मुद्दा बनाने में जुट गई है।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही