उत्तराखंड में जनता का मोदी जी को लेकर उत्साह था लेकिन भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों को हराने के काम किया है- यह कहना है यमुनोत्री सीट से भाजपा विधायक और प्रत्याशी केदार सिंह रावत का
भीतरघात का आरोप लगाने वाले वाले केदार पहले विधायक नही है इससे पहले संजय गुप्ता, हरभजन सिंह चीमा, कैलाश गहतोड़ी यही आरोप लगा चुके है।
देहरादून(अरुण शर्मा) विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशियों द्वारा अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भितरघात के आरोपों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
अब यमुनोत्री सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक केदार सिंह रावत ने प्रदेश संगठन के एक बड़े पदाधिकारी पर भितरघात का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत पार्टी फोरम में करने की बात कही है।
विधायक केदार रावत ने कहा कि यमुनोत्री सीट पर उनके खिलाफ काम किया गया है‚ जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचा है। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने भी चुनाव के दौरान पार्टी के लोगों पर भितरघात का आरोप लगाया है।
भाजपा में भितरघात का आरोप लगाने वाले नेताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लक्सर विधायक संजय गुप्ता‚ चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़़ी‚ काशीपुर प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा, कैंट प्रत्याशी सविता कपूर‚ कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के बाद अब केदार सिंह रावत के आरोपों ने पार्टी नेताओं को दुविधा में डाल दिया है।
हालांकि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इन मामलों को प्रदेश स्तर पर ही हल कर लेने की बात कही है। पार्टी ने महामंत्री संगठन अजय कुमार को इन आरोपों की जांच का काम सौंपा है।


More Stories
पीक आवर्स में 350 मेगावाट तक बिजली की कमी, एक सप्ताह में सुधार के निर्देश
युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना धामी सरकार की प्राथमिकता: सुनील सैनी
श्रीचंद्र जयंती पर नया उदासीन अखाड़े में संत सम्मेलन, संतों ने किया आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प