हरिद्वार- विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों में आपसी गुटबाज़ी खुलकर सामने आने लगी है। बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है।
सुने क्या कह रहे है संजय गुप्ता
https://youtu.be/gbl6dEYFPfY
विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पार्टी से निकालने की भी मांग की है। आपको बता दें कि हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा सीट से विधायक संजय गुप्ता अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से काफी नाराज हैं।
विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उनकी ओर से विधानसभा चुनाव में अपने ही पार्टी के विधायकों के खिलाफ कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक ने लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कुछ लोगों को प्रोत्साहित कर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में उतारा। जिससे पार्टी प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज न कर सकें।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही