Hemwanti Nandan Bahuguna Jayanti Cm Dhami pay tribute
सोमवार को पहाड़ पुत्र हेमंती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
उत्तराखंड में जगह जगह उनके कामों और विचारों को याद करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर, देहरादून में स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे।
उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये।
वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा जी हिमालय पुत्र थे और हिमालय जैसे उनके इरादे थे।
उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।


More Stories
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़
कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं पर कांवड़िए बोले Thankyou Dhami ji