हरिद्वार आयुष चिकित्सालयों में मेगा स्वच्छता अभियान
हरिद्वार में आयुष विभाग का मेगा स्वच्छता अभियान
हरिद्वार। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी हरिद्वार के मार्गदर्शन में जनपद हरिद्वार के सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों में एक घंटे का मेगा स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
25 आयुष चिकित्सालयों की सक्रिय सहभागिता
इस स्वच्छता अभियान में जनपद के 25 आयुष चिकित्सालयों ने भाग लिया, जिसमें 150 से अधिक चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारी शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त 1000 से अधिक स्थानीय नागरिकों, रोगियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वेच्छा से श्रमदान कर अभियान को व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया।
स्वच्छ भारत मिशन को मिला बल
अभियान के दौरान अस्पताल परिसरों, आसपास के क्षेत्रों, सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गहन सफाई, कचरा संग्रहण, सैनिटाइजेशन और वृक्षारोपण किया गया।
सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई, जिससे
स्वच्छ भारत मिशन की भावना को और मजबूती मिली।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक जैन ने बताया कि इस अभियान के तहत आयुष चिकित्सालय परिसरों के 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों की गहन सफाई की गई है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से संक्रमण नियंत्रण बेहतर होगा और रोगियों को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
नियमित रूप से चलाए जाएंगे अभियान
डॉ. जैन ने कहा कि आयुष विभाग उत्तराखंड जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। यह पहल उत्तराखंड सरकार की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता नीति का अहम हिस्सा है।



More Stories
Uttrakhand Commercial LPG के लिए तैयार हो गई SOP, कोटा हुआ तय
Haridwar Kumbh 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
Pod Texi in Haridwar 21 किलोमीटर के रूट पर बनेंगे 21 स्टेशन