कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री पर औषधि विभाग की सख्त कार्रवाई
सेफ ड्रग, सेफ लाइफ अभियान के तहत देहरादून में विशेष प्रवर्तन
देहरादून। उत्तराखंड में कोडीन कफ सिरप एवं अन्य मन:प्रभावी (Psychotropic) औषधियों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए औषधि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड ताजबर सिंह जग्गी के निर्देशों पर “सेफ ड्रग, सेफ लाइफ अभियान के अंतर्गत देहरादून जनपद में विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें – NDCT नियम में हुए बदलाव से खिले फार्मा उद्योग के चेहरे
इस अभियान के तहत औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी द्वारा विकासनगर, डाकपत्थर और सेलाकुई क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर दवाइयों की खरीद और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।
निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोरों पर औषधि विक्रय के लिए वैध लाइसेंस की उपलब्धता तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही दवाओं के विक्रय को सुनिश्चित कराया गया।
विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वापक (Narcotic) एवं मन:प्रभावी (Psychotropic) औषधियाँ केवल विधिवत चिकित्सकीय पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) पर ही वितरित की जाएँ।
इसके अतिरिक्त मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे औषधियाँ केवल पंजीकृत एवं लाइसेंसधारी थोक विक्रेताओं से ही क्रय करें।
किसी भी दवा की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने की स्थिति में तुरंत औषधि प्रशासन को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए।
अपर आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में स्थित सभी थोक औषधि विक्रेताओं की सघन जांच की जाएगी और देहरादून में इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

More Stories
नगर निगम भूमि घोटाला से जुड़े IAS और PCS अधिकारी को मिली नियुक्ति
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़