हरिद्वार- मंगलवार को चुनावी माहौल में एक दम से गर्मी उस समय देखी गई जब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुख्यमंत्री बनने का फार्मूला कार्यकर्ताओं को दे डाला।
देखे वीडियो में क्या कहा त्रिवेंद्र रावत ने…..
https://youtu.be/f7h9igv7eSc
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मदन जी सीएम तभी बन सकते है जब भाजपा 60 पार होगी। त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को हरिद्वार शहर सीट पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।
जंहा पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मदन कौशिक के ऊपर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है इसलिए इस बार कोई गड़बड़ हुई तो मदन जी बाल काले हो जाएंगे और लोग कहेंगे कि हरिद्वार वाले को प्रदेश अध्यक्ष नही बनाना। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि आप लोग बार बार एक ही चेहरा देख कर बोर तो नही हुए, उन्होंने कार्यकर्ताओं की मदन कौशिक को सीएम बनाये जाने की बात पर बोलते हुए कहा कि अगर उन्हें सीएम बनाना है तो इस बार 60 के पार जाना होगा। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर मदन कौशिक जिंदाबाद के नारे लगाये।
त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो सकती है और इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जाएंगे।
बाइट- त्रिवेंद्र सिंगज रावत- पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड


More Stories
हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी गति, अपर मेलाधिकारी ने संभाला मोर्चा
Uttrakhand Cabinet का बड़ा फैसला -पलायन रोकने को उठाया महत्वपूर्ण कदम
Property News -लैंड फ्रॉड मामलों में देहरादून सबसे आगे, हरिद्वार दूसरे नंबर पर