देहरादून— कई चुनावी अटकलों के बाद आखिर सरिता आर्य नें भाजपा का दामन थाम ही लिया। सोमवार को उन्होने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य अपने बगावती सुर पिछले कई दिनो से सुनायी दे रहे थे और यह भी अनुमान लगाया जा रहा था कि वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता ने जैसे ही भाजपा का दामन था तो कांग्रेस ने उन्हे अपनी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने सभी पदों से हटा दिया है।
इससे पहले सरिता आर्य ने बगावती तेवरों से कांग्रेस मुख्यालय भवन का माहौल गरमाए रखा था। भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरों के बाद उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय में साफ तौर पर कहा था-अभी तो मैं कांग्रेस में हूं, आगे का पता नहीं। लोकतंत्र है, हर कोई अपने लिए सोचने को स्वतंत्र है। भाजपा टिकट देगी तो वह वहां से भी चुनाव लड़ लेंगी।


More Stories
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद जागा हरिद्वार फायर ब्रिगेड, 28 प्रतिष्ठानों की जांच में 16 में मिलीं खामियां
केदार घाटी में लीद का मुफ्त निस्तारण नहीं, डेढ़ करोड़ खर्च करेगा विभाग
Chardham Yatra 2026 – पंजीकरण केंद्र पर मिल रही थी शिकायतें, मंत्री जी ने मार दिया छापा