April 30, 2024

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

हल्द्वानी बवाल – दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

देहरादून। हल्द्वानी बबाल मामले में बड़ा फैसला लिया गया है।

 

डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी कर दिए गए है।

ख़ास खबर उमेश कुमार ने हरिद्वार को लेकर सदन में कही बड़ी बात

 

हल्द्वानी मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की जा रही है।

सीएम धामी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और उन्होंने अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दीए गए है।

आपको बता दे कि गुरूवार को हल्द्वानी के वनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाया गया था।

जिसके विरोध में दंगाइयों ने जमकर बवाल किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।

जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।

 

About The Author