Kanwad Mela 2025- कांवड़ मेले में बड़े डीजे साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध रहेगा।
मुख्य सचिव की बैठक आगामी कांवड़ मेले को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।
एसएसपी हरिद्वार ने मेले में बनाये गए सुपर जोन, जोन और सेक्टर की जानकारी देते यातायात प्लान की भी जानकारी बैठक में दी।
मुख्य सचिव ने कांवड़ मेले में उत्पात मचाने वालों, नशा करने वालों और किसी भी तरह से अवरोध पैदा करने वालों पर शक्ति बरतने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े – NCB की कार्यवाही में एक गिरफ्तार,कई बड़े नाम राडार पर
मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में कांवड़ मेला की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों और कार्यदाई संस्थाओं को कांवड़ मेले के संचालन से संबंधित सभी तैयारियां को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
बता दे कि कांवड़ मेला की अवधि 11 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगी। पंचक अवधि 13 से 17 जुलाई तक, डाक कावड़ 20 से 23 जुलाई तक तथा जलाभिषेक (श्रावण शिवरात्रि) 23 जुलाई को होगा।

मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि व्यवस्थित कांवड़ मेले में बाधक बनने वालों (नशे में लिप्त, उत्पात मचाने वालों, हिंसक प्रवृति को बढ़ावा देने वालों) पर सख्ती की जाए तथा मेले के दौरान बड़े डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगाया जाए।
मुख्य सचिव ने चेतावनी दी कि साफ- सफाई, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग इत्यादि में यदि किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित विभाग और संबंधित कार्यदाई संस्था पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि कांवड़ मेले के प्रबंधन हेतु इसको 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यातायात के प्रबंधन के लिए विभिन्न रूट, स्थाई – स्थाई पार्किंग, जनपद में आने वाले तथा अन्य जगह जाने वाले वाहनों के अनुरूप रूट डाइवर्जन प्लान तैयार किया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के केंद्र बिंदु हरिद्वार कांवड़ के सफल संचालन हेतु की गई तैयारियों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का विवरण प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
देहरादून, पौड़ी और टिहरी जनपदों द्वारा भी अपनी तैयारी और बजटीय आवश्यकताओं से अवगत कराया।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पांडेय, महानिरीक्षक के एस नग्नयाल सहित जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, देहरादून, पौढ़ी व टिहरी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
Uttrakhand Commercial LPG के लिए तैयार हो गई SOP, कोटा हुआ तय
Haridwar Kumbh 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
Pod Texi in Haridwar 21 किलोमीटर के रूट पर बनेंगे 21 स्टेशन