विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि आज विजय दशमी के अवसर पर विधि-विधान पंचाग गणना के पश्चात तय हुई।
इसके साथ ही केदारनाथ जी और गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट बंद होने की तारीखों का ऐलान हो गया.
• 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।
• 27 अक्टूबर प्रात: साढे़ आठ बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।
• 26 अक्टूवर को श्री गंगोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
• श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर को बंद हो जायेंगे।
• द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शुक्रवार 18 नवंबर को बंद होंगे।
• 21 नवंबर को उखीमठ में आयोजित होगा मद्महेश्वर मेला।
• तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट
7 नवंबर को बंद होंगे।


More Stories
Haridwar Kumbh 2027 के आई जी कुंभ एसएसपी कुंभ ने किया कार्यभार ग्रहण
Uttrakhand में विकास योजनाओं के साथ हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली गति
Sonia Gandhi health update कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से की उनके लिए प्रार्थना