देहरादून— चुनावी रणसमर में जंहा पार्टीयों में एक दूसरे के नेताओं को अपनी ओर खिंचने की होड़ लगी हुई है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो अपने को टिकट न मिल पाने से नाराज होकर पार्टी छोड़ रहे हैं।
ऐसे ही लोगों में गुरुवार को बीजेपी के दो मौजूदा विधायकों के नाम खासे चर्चा में रहे। जिसमें एक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया तो दूसरे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की हुंकार भर दी हैं।
गुरुवार को टिहरी से बीजेपी के विधायक धन सिंह नेगी ने टिकट न दिये जाने से नाराज होकर पार्टी छोड़ कांग्रेस का थामन थाम लिया।
दरअसल किशोर उपाध्याय के बीजेपी में आने से उनके टिकट पर एक तरह से ग्रहण लगता हुआ दिखाई दे रहा था। जिसके चलते उन्होने दलबदल कर अपनी टिहरी से दावेदारी को मजबूत कर लिया।
वहीं दूसरी ओर रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट क्या कटा तो उन्होने निर्दलिय लड़ने की हुंकार भर दी हैं।
भाजपा ने वहां से इस बार जिला अध्यक्ष शिव कुमार अरोरा को चुनाव मैदान में उतारा हैं।


More Stories
पीक आवर्स में 350 मेगावाट तक बिजली की कमी, एक सप्ताह में सुधार के निर्देश
युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना धामी सरकार की प्राथमिकता: सुनील सैनी
श्रीचंद्र जयंती पर नया उदासीन अखाड़े में संत सम्मेलन, संतों ने किया आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प