
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ियों में रविवार सुबह एक बार फिर से एवलांच आया है। हालांकि इस एविलांच से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस बर्फीली पहाड़ी पर समय-समय पर एवलांच आते रहते हैं। वहीं पर्यावरण विद इस घटना को चिंता का विषय बता रहे हैं।
देखे वीडियो
केदारनाथ धाम के पीछे गाँधी सरोवर की पहाड़ी पर रविवार सुबह 5 बजकर 46 मिनट के आस पास एवलांच आया। पहाड़ी से बर्फ काफी नीचे आ गई। पहाड़ी पर बर्फ का धुआं धुआं उड़ने लगा। इसके बाद केदानगरी में हलचल मच गई। काफी देर तक यह एवलांच आता रहा। हालांकि इस पहाड़ी पर एविलांच आना कोई नई बात नहीं है। यहां समय समय पर एवलांच आते रहते हैं।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही