उत्तरकाशी -उत्तरकाशी के डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज एवलांच आने से प्रशिक्षण के लिए गए 29 प्रशिक्षु फस गए.
जानकारी के अनुसार अभीतक इसमें 8 लोगों बचा लिया गया है जबकि 21 लोग अभी भी फसे हुए है.
एसडीआरएफ की डीआईजी रिदिम अग्रवाल का कहना है कि लापता लोगों केसर्च केलिए हैलकॉप्टर की मदद ली जा रही है.
सीएम धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की.
उन्होंने कहाकि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है,
जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।
प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन,
NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।”



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात