3 IAS OFFICER DEPUTED AS YATRA MAGISTRATE FOR CHARDHAM YATRA
Dehradun। चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है।
व्यवस्थाओं के साथ साथ यात्रा मार्ग पर अधिकारियों की तैनाती भी कर रही है।
मंगलवार को उत्तराखंड सरकार तीन यात्रा मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
जिसमे दो आइएएस अधिकारी हरिद्वार से है जबकि एक उत्तरकाशी के अधिकारी है।
हरिद्वार से सीडीओ प्रतीक जैन को बद्रीनाथ का यात्रा मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है जबकि एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को केदारनाथ का यात्रा मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
जबकि टिहरी के सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी को उत्तरकाशी में यात्रा मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
यात्रा मजिस्ट्रेट आगामी 25 मई तक अपने सेवाएं यात्रा मार्ग पर देंगे।
बता दे कि चमोली डीएम ने सरकार को 4 मई को पत्र लिखकर यात्रा मजिस्ट्रेट तैनात किए जाने का आग्रह किया था।
जिसके बाद सरकार ने तीन अधिकारियों को अलग अलग यात्रा मार्ग की जिम्मेदारी सौंपी है।


More Stories
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़
कुशल प्रशासनिक प्रबंधन से कावड़ मेला हो रहा दिव्य एवं भव्य
कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं पर कांवड़िए बोले Thankyou Dhami ji