December 12, 2025

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Uttrakhand Congress prepared for big rally in Delhi on 14 december

Uttrakhand Congress दिल्ली में “वोट चोर-गद्दी छोड़” रैली को लेकर कसी कमर

14 दिसंबर को कांग्रेस की दिल्ली में “वोट चोर – गद्दी छोड़” रैली को लेकर Uttrakhand Congress ने कसी कमर

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्रवान पर दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाली विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली की तैयारी शुरू कर दी है।

Uttrakhand Congress कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक की है।

बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने रैली की सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव दिये।

बैठक की जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्रवान पर 14 दिसम्बर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली का आयोजन किया गया है।

Uttrakhand Congress prepared for big rally in Delhi on 14 december जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने कहा कि दिनांक 14 दिसम्बर को कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में शिरकत करने पहुंचेंगे।

राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ रैली को सफल बनाने हेतु विभिन्न समन्वय समितियों का गठन किया गया है जिसमें सोशल मीडिया समन्वय समिति हेतु अभिनव थापर को प्रदेश मुख्यालय, संदीप चमोली को गढवाल मंडल तथा किशोर कुमार को कुमाऊं मंडल का समन्वयक नियुक्त किया गया है।

Uttrakhand Congress prepared for big rally in Delhi on 14 december कार्यक्रम समन्वय समिति हेतु राजेन्द्र शाह को गढ़वाल मंडल एवं नितिन पंत को कुमाऊं मंडल का समन्वयक बनाया गया है। वरिष्ठ नेता जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, गोदावरी थापली, ओम प्रकाश सती बब्बन, सुलेमान अली एवं आदर्श सूद को प्रदेश मुख्यालय से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं से सम्पर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी जिला/महानगर कांग्रेस अध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई है कि वे रैली की सफलता हेतु विधानसभा वार नियुक्त प्रभारीगणों से समन्वय स्थापित करते हुए रैली के लिए भेजे गये फोटो- वीडियो डाटा एवं अपने जनपद से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की सूचनायें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी वाट्सअप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करते हुए रैली की सफलता सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।

Uttrakhand Congress prepared for big rally in Delhi on 14 december महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली रैली में प्रतिभाग करने को उत्साहित हैं।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, राजीव महर्षि,शंकर चन्द्र रमोला,राजेन्द्र शाह,विरेन्द्र पोखरियाल, राजेश चमोली, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, अभिनव थापर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संदीप चमोली, डॉ0 प्रदीप जोशी, महेन्द्र सिंह नेगी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, ओम प्रकाश सती, संजय कनौजिया, शीशपाल बिष्ट, अनिल नेगी, अमेन्द्र बिष्ट, सुलेमान अली, आदर्श सूद, अखिलेश उनियाल, विजयपाल रावत, राजेन्द्र दानू , नेमीचंद सूर्यवंशी आदि नेता उपस्थित थे।

About The Author