देहरादून- उत्तराखंड के चुनावी महारण में स्टार प्रचारकों के आने से चुनावी माहौल में गर्मी दिखाई देने वाली है।
10 फरवरी को राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंच रहे है यंहा वे हरिद्वार के मंगलौर में ओर कुमाऊँ के जागेश्वर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी 10 फरवरी को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उस दिन दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
इसमें वे एक जनसभा हरिद्वार के मंगलौर विधानसभा क्षेत्र मैं संबोधित करेंगे ।जहां से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार हैं जबकि दूसरी सभा वे जागेश्वर में संबोधित करेंगे जो कुमायूं का एक विधानसभा क्षेत्र हैं व जहां से पूर्व मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कुंजवाल पार्टी प्रत्याशी है।



More Stories
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ