हरिद्वार। निकाय चुनाव में की जा रही चुनावी बहस पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस तरह की डिबेट के लिए लिखित स्वीकृति को अनिवार्य बना दिया गया है।
सोमवार को जारी प्रेस रिलीज में प्रशासन ने अचार सहिंता के दौरान किसी भी प्रकार से व्यक्तियों के एकत्र करने/भीड़/डिबेट आदि कार्यक्रम हेतु सम्बन्धित क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफीसर्स की लिखित अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है।
रिटर्निग ऑफीसर्स की लिखित स्वीकृति न लिए जाने पर सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर सकते हैं।
रिलीज में अपील की गई है कि सभी पोर्टल्स/चैनल्स/समाचार पत्र संचालको से अपेक्षा की जाती है कि किसी भी प्रकार से फैक न्यूज़/पैड न्यूज का हिस्सा न बने।


More Stories
हरिद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि
खेलों से छात्रों का शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव : डॉ. अमन गुप्ता
भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ उत्तराखंड की राजधानी में गरजे कांग्रेसी नेता