देहरादून अरुण शर्मा । सिंगर (Jubin Nautiyal) उत्तराखंड के इस चुनावी दंगल में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। उन्होने केवल अपने पिता के चुनाव प्रचार करने की बात को स्विकार किया हैं। आपको बता दें कि सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को बीजेपी ने चकराता विधान सभा से अपना प्रत्याशी बनाया हैं। जंहा उनका मुकाबला चार बार के विधायक प्रीतम सिंह से होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
मधु चौहान की दावेदारी को पछाड़ा
इस सीट पर टिकट की दौड़ में सबसे आगे बताई जा रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति को टिकट देने, भाजपा के फार्मूला लागू होने से रेस से बाहर हो गईं। टिकट के दूसरे प्रबल दावेदार बालीवुड गायक जुबिन के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल इस सीट पर फिट बैठे और पार्टी से प्रत्याशी घोषित किये गए।
इस सीट पर उत्तराखंड में या अन्य सीटों पर भाजपा के प्रचार की अभी कोई तैयारी नहीं है और न ही इस बारे में सोचा है।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को पहली सूची जारी की। इसमें सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को भाजपा ने देहरादून जिले की चकराता विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वह कांग्रेस से मौजूदा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह (Pritam Singh) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।



More Stories
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ