हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी में नगर निगम चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई।
जिसमे यूथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं श्री रामलीला रंगमंच मायापुर के मुख्य दिग्दर्शक गौरव कालरा अपने पिता कमल कुमार कालरा सहित अपने समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन की।
यह भी पढ़े- किरण जैसल के चुनावी पोस्टर से क्यों दूर है उनके पति और उनके बेटे
बता दे कि गौरव के पिता लगभग 50 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के समर्थक रहे हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि भाजपा का चुनावी रथ तेजी से बढ़ता जा रहा है और ऐसा आभास होने लगा है कि चुनावी तिथि तक अन्य दलों के प्रत्याशी दौड़ से बाहर हो जाएंगे।
हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेताओं का भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का अभियान निरंतर जारी है।
भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है अन्य दलों के लोगों को भी आज अपना भविष्य भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित नजर आ रहा है क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है जिसके सदस्य 24 घंटे जनता के बीच रहकर उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम करते हैं।
नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि अन्य दलों के शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और भाजपा में ही एक ऐसा दल है
जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता का उच्च पद पर पहुंच सकता है भाजपा परिवारवाद व सामंतवाद से दूर है कुछ पदों पर वह लोग आसीन हुए जो कभी सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते थे।
गौरव कालरा के साथ अपने साथी गगन चड्ढा अशोक अग्रवाल रामकिशन आदेश कुमार बिट्टू कश्यप आकाश कुमार बिट्टू शर्मा राजेश शर्मा गोपाल शर्मा राजकुमार राजेश शर्मा रितिक राजपूत अंकित कुमार पंकज सिंह नवदीप गर्ग सोनू कुमार विक्रम ठाकुर सहित अनेको लोगों ने जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की।
सभा के अंत में मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने सभी का धन्यवाद करते हुए चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया।
इस अवसर पर विमल कुमार मनोज गर्ग आशु चौधरी आशुतोष शर्मा अनिल अरोड़ा प्रदीप त्यागी अनु कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।
More Stories
पहाड़ियों पर मंत्री की टिपण्णी पर सदन में बवाल, विधायक ने फाड़े पर्चे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारी को लेकर निशंक का बड़ा बयान