Ex MLA created Union for his demands in Uttrakhand
देहरादून उत्तराखंड में पूर्व विधायकों का सत्ता में रहने की आदत चुनाव हारने के बाद भी नहीं टूट रही है.
लेकिन अभी भी वह सरकारी सुविधाएं लेने के लिए एकजुट हो रहे हैं जिसके लिए पूर्व विधायकों ने एक समिति का गठन किया है.
राजनीतिक लोगों का यह है गैर राजनीतिक संगठन बनाने का दावा है.
यह भी पढ़ें-उत्तराखंड क्रांति दल ने एक बार फिर ले अंगड़ाई क्या नए नेता करेंगे नैया पार
दिसंबर में पूर्व विधायक ओमकारा सम्मेलन देहरादून में आयोजित कराने की रणनीति है
35 विधायकों के साथ शुरू हुई है समिति उत्तराखंड के सभी 148 विधायकों को साथ लेने का दावा कर रही है.
उत्तराखंड में राजनीतिक लोगों को सत्ता और सत्ता सुख भोगने और पदों पर बने रहने की लालसा कम होने का नाम नहीं ले रही है
उत्तराखंड के पूर्व विधायक इसके लिए एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं.
पूर्व कैबिनेट मंत्री लखीराम जोशी के नेतृत्व में पूर्व विधायकों ने अपनी समिति का गठन किया है.
संगठन के बैनर तले विधायकों की मांग न केवल सरकारी सुविधा देने की है
बल्कि आयोग और बोर्ड के पदों पर भी नियुक्ति किए जाने की है.
विधायकों ने पेंशन और बिना ब्याज के लोन दिए जाने की व्यवस्था करने की भी मांग की है.
जिसको लेकर पूर्व विधायकों की समिति में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मुलाकात कर अपना मांग पत्र सौंपा.



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात