देहरादून। उत्तराखंड में नए सीएम के एलान में अभी भले ही समय लग रहा हो।
लेकिन गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के दिल्ली दौरे ने सियासी हलचल ए तेज कर दी हैं ।
बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली से बुलावा आया है।
आपको बता दें कि बंशीधर भगत को राज्यपाल द्वारा प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।
गुरुवार को जैसे ही बंशीधर भगत के दिल्ली बुलावे की खबर पता चली उसके बाद कई तरह की चर्चाएं सामने आने लगी।
इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी कल दिल्ली से सीधा अपने गृह क्षेत्र पहुंचे और वहां होली के कार्यक्रम में भाग लिया।
*धामी की नकारात्मक बॉडी लैंग्वेज*
दिल्ली की बैठक के बाद पुष्कर सिंह धामी का बॉडी लैंग्वेज सकारात्मक नहीं दिखाई दिया।
जानकारों की माने तो पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली से सीधा अपने गृह क्षेत्र में जाना इस बात का संकेत करता है कि उन्हें अगला सीएम नहीं बनाया जा रहा।
हालांकि यह केवल कयास लगाए जा रहे हैं उत्तराखंड के नए सीएम पर मोहर लगना अभी बाकी है।
होली के बाद उत्तराखंड में विधानमंडल दल की बैठक होगी जिसकी अभी तक कोई तिथि घोषित नहीं की गई है।



More Stories
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
Haridwar Congress -विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना