गैरसैण। अपनी ही पार्टी की शिकायत लेकर कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री दरबार मे जा पहुंचे।
सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद कांग्रेस कर विधायक हरीश धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुँचे।
खास खबर – कामयाब होने के लिए भाजपा नेता को मिला कांग्रेस से फार्मूला, अमल हो गया शुरू
जंहा उन्होंने उन्ही की पार्टी के द्वारा सदन में न बोलने का अवसर दिए जाने से खासे नाराज दिखाई दिए।
विधानसभा मानसून सत्र के दौरान धारचूला से विधायक हरीश धामी ने गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में कहा आपदा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील राज्य के पर्वतीय क्षेत्र हैं।
उन्होंने कहा कि आपदा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर उन्हीं की पार्टी के सदस्यों ने उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि इस समय उत्तराखंड के कई इलाके आपदाग्रस्त हैं। ऐसे में इस गंभीर विषय पर चर्चा बहुत आवश्यक थी।
सूचना विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में यह दावा किया गया है कि हरीश धामी ने सीएम धामी से सत्र में न बोले जाने की बात कही।
जिसके बाद मुख्यमंत्री ने विधायक हरीश धामी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उन्हें आश्वसत किया कि उनके क्षेत्र सहित अन्य स्थानों में आपदा से संबंधित जो भी प्रकरण हैं, उनको प्राथमिकता पर लिया जाएगा।
उन्होंने प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु और सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं सामान्य करने के लिए जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखें।



More Stories
Haridwar Grameen -विकास कार्यों के शुभारंभ पर स्वामी अनुपमा आमने सामने
Ankita Bhandari को न्याय दिलाने के लिए Haridwar Congress का कैंडल मार्च
Haridwar Congress ने किया Dushyant Gautam को राज्यपाल बनाए जाने का विरोध