हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी रहे करीब आधा दर्जन नेता भाजपा मे शामिल हो गए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस छोड़ पार्टी में आए नेताओं और संतों को टोलफ्री नंबर पर मिस कॉल करवाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गौ पुजन किया।
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री राजेश रस्तोगी, मुख्यमंत्री रहते हरदा के ओ एस डी रहे पुरषोत्तम शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, दीपक जखमोला, सत्यनारायण शर्मा, तोष जैन, स्वामी ऋषिश्वरानंद के साथ बड़ी संख्या में संत शामिल रहे।
भाजपा का दामन थामने वाले पुरषोत्तम शर्मा ने कहा की पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर वे भाजपा ज्वाइन कर रहे है। हरीश रावत से नाराजगी पर उन्होंने हरदा को पिता तुल्य बताते हुए उनसे किसी भी तरह की कोई व्यतिगत नाराजगी न होने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने वाले संतों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा की पूरे प्रदेश ही नहीं पूरे देश में इस समय कांग्रेस में असंतोष है। जिसके बाद अब उत्तराखंड में भाजपा पांचों सीट जीतकर जीत की हैट्रिक लगाएगी।


More Stories
Uttrakhand Board Result – 10th और 12th का रिजल्ट आज होगा जारी
Haridwar News: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की ग्रामीण में बढ़ी सक्रियता पर पार्टी के भीतर उठे सवाल
Uttrakhand Poltics कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, राजीव बोले—“जंगलराज जैसे हालात”