Congress-flag-chair-and-many-items-auctioned-on 20th March in haridwar

हरिद्वार। हरिद्वार में कांग्रेस के झंडे, बाल्टी, मग कुर्सी ओर सभी समान नीलाम होने जा रहा है।
हरिद्वार में गंगा के किनारे समान की नीलामी के लिए 20 मार्च का दिन तय कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें – कॉरिडोर को लेकर मीनाक्षी सुंदरम ने दिया बड़ा बयान
दरअसल हरिद्वार में कांग्रेस का सुभाष घाट पर स्थित कार्यालय के सामान की नीलामी की सार्वजनिक सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई है।
मजे की बात यह इस सार्वजनिक सूचना के बाद भी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग की इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
सामान की नीलामी की जानकारी को लेकर जब महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की किसी भी जानकारी न होने की बात कही हमने बताया कि यह मामला हाई कोर्ट में चल रहा है और जहां तक सामान के नीलामी की बात है उसको लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
20 मार्च को हरिद्वार के सुभाष घाट पर होने वाली इस नीलामी केई सूचना में से समान की सूची भी प्रकाशित की गई है।
वहीं दूसरी तरफ खिलंदी बाई धर्मशाला, सुभाष घाट के प्रबंधक ट्रस्टी अमित कौशिक ने बताया कि 20 मार्च को की जाएगी जिसकी सार्वजनिक सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित कर दी है।



More Stories
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ