कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लम्बे समय से प्रतीक्षित उत्तराखंड कांग्रेस,
जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है।
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने
बताया कि गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और चुनाव प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष हरक सिंह रावत को बनाया गया है।
और करण माहारा को कांग्रेस कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
साथ ही जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है।
राजीव महर्षि ने बताया की मनोज यादव को प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिलों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए है।


More Stories
हरिद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि
भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ उत्तराखंड की राजधानी में गरजे कांग्रेसी नेता
गुघाल मेले में पहुंच रहे हजारों लोगों ने लिया सिद्ध पीठ गोगा माड़ी का आशीर्वाद