हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका से लगातार दूसरी बार हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा ने बड़ा ऐलान किया है।
महेश प्रताप राणा ने जहां सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की तो वहीं उन्होंने अब चुनाव न लड़ने की भी बात करते हुए पार्टी और समाज की सेवा करते रहने की बात कही।
महेश प्रताप राणा से जब उनकी इस हार की समीक्षा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जनता का फैसला है इसकी समीक्षा क्या करना।
खास खबर – नही चला नरेंद्र सिंह नेगी का जादू, नवोदय नगर में ही हार गई काँग्रेस
उन्होंने कहा कि शायद जानता तक उनकी बात नहीं पहुंच पाई है इसी वजह से जनता ने उन्हें बहुमत नहीं दिया।
बता दें कि शिवालिक नगर पालिका में भाजपा के राजीव शर्मा ने कांग्रेस के महेश प्रताप राणा को 1958 वोटो से मात दी।
शिवालिक नगर पालिका में कांग्रेस एक भी वार्ड जीतने में भी असफल रही।



More Stories
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
Haridwar Congress -विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना