देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत उपचुनाव को लेकर अपने हजारों समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दर्ज कराया।
नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को भी संबोधित करते हुए जनता से जीत का आशीर्वाद भी मांगा।
सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत सीट पर नामांकन किया।
इससे पहले उन्होंने इलाके में विशाल रैली निकालकर अपना दमखम भी दिखाया।
मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी, को 4 सेटो में प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र जमा कराया।
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ गोलज्यू के दरबार में पूजा अर्चना की।
सीएम धामी ने चंपावत विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है।
विकास से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कह कि पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल आदि मुद्दों पर विशेषतौर से फोकस किया जा रहा है।
धामी ने कहा कि भाजपा की ही जीत होगी क्योंकि भारतीय जनता दल सबका विकास-सबका साथ पर विश्वास करती है।
सीएम धामी ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
चारधाम यात्रा रूट पर ऑल वेदर रोड और हर नल जल योजना से ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराया जा रहा है।



More Stories
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
Haridwar Congress -विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना