राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के मंहगाई भत्ते में बढोतरी की मुख्यमंत्री ने प्रदान की स्वीकृति।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के राजकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) 4 प्रतिशत बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
बढ़े हुए डीए से लगभग तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
शासनादेश जारी होने के बाद उत्तराखंड में अब महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जायेगा।
कैबिनेट ने कार्मिकों के डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया था।
राज्य के कर्मचारियों एवं पेशनर्स के हित में भत्ता बढ़ाने की स्वीकृति दी गई है।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च