देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के
तीन तीन नामों के पैनल तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि
हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है ।
गठित समिति में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी को रखा गया है ।
चौहान ने बताया कि समिति को हरिद्वार ज़िले में प्रवास कर वरिष्ठ पदाधिकारियों से रायशुमारी करके
ज़िला पंचायत स्तर पर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के तीन तीन लोगों के पैनल तैयार करके शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित करने लिए कहा गया है ।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च