देहरादून- उत्तराखंड के चुनावी समर में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है तो वही कांग्रेस ने भी अपनी तीसरी सूची जारी करते हुए कई प्रत्याशियों की सीटों में बदलाव किया है।
बदले गए प्रत्याशियों में हरीश रावत ओर रणजीत रावत मुख्य रूप से शामिल है। अब हरीश रावत लालकुंवा से चुनाव लड़ेंगे जबकि रणजीत रावत सल्ट से चुनाव मैदान में होंगे।
कांग्रेस ने अपनी इस तीसरी सूची में कुल 5 सीटों से प्रत्याशी बदले है जिसमे देहरादून की डोईवाला, हरिद्वार की ज्वालापुर ओर लालढूंगी से प्रत्याशी के नाम बदल दिए है।
कांग्रेस की तीसरी सूची में हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को चुनाव मैदान में उतारा गया है।



More Stories
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
Haridwar Congress -विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना