राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय ने किया, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान
हरिद्वार। आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनावी समर में उतरने जा रही उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी जीत निश्चित है।
जनता ने उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाने का वायदा किया है। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के उपरांत आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन की मजबूती पर कार्य किया जायेगा।
स्थानीय होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भावना पांडेय ने आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव चिन्ह के तौर पर बुलडोजर की मांग की है। ताकि चुनाव जीतने के उपरांत भ्रष्ट अधिकारियों, खनन माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा।
खास खबर – जानिए हरिद्वार पुलिस का नया प्लान
पत्रकारों के पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए भावना पांडेय ने कहा कि जनता की सेवा के लिए उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है।
उत्तराखंड निर्माण के बाद कांग्रेस और भाजपा ने बारी बारी से जनता को ठगा है। इसलिए जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी के जिताने का फैसला किया है।
लोग पैसा कमाने के लिए राजनीति में प्रवेश करते हैं लेकिन उन्होंने जनता की सेवा के लिए राजनीति का रास्ता चुना है।
वे लोगों को भरोसा दिलाना चाहती है कि चुनाव जीतने के उपरांत वे जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए भरकस प्रयास करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।
भावना पांडे ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से करीब 3 लाख मतों से जीत हासिल करेंगी।



More Stories
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ