तिब्बती मार्केट हत्याकांड – देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्याकांड के शूटर समेत दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
देहरादून। तिब्बती मार्केट के सामने हुए चर्चित हत्याकांड मामले में देहरादून पुलिस को तड़के सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने हत्याकांड के शूटर और उसके सहयोगी को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
रायपुर थाना क्षेत्र में पहली मुठभेड़
रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए कोरोनेशन (कॉरपोरेशन) चिकित्सालय ले जाया गया।
लालतप्पर चौकी क्षेत्र में दूसरी मुठभेड़
दूसरी घटना लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश ने पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज करते हुए भागने की कोशिश की और खंडर फैक्ट्री में घुसकर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे भी पैर में गोली लगी और मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी देहरादून ने कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। दोनों बदमाशों का अस्पताल में उपचार जारी है।
हथियार और स्कूटी बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है।
हत्याकांड कबूला
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ जारी है।


More Stories
ACB action ड्रग्स इंस्पेक्टर को 20 हजार की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़
सेफ ड्रग सेफ लाइफ के तहत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी