कार का शीशा तोड़कर पांच लाख से भरा बैग उड़ा ले गए चोर , दिनदहाड़े हुई घटना ।
थाना क्षेत्र गढ़ी कैंट में बिंदाल पुल के पास दिनदहाड़े चोर एक गाड़ी का शीशा तोड़कर 5 लाख रुपए से भरा बैग उड़ा ले गए।
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में चोर बैग ले जाता दिख रहा है पीड़ित व्यपारी ने घटना की तहरीर गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र में दर्ज कराई है।
राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चले हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।
दिनदहाड़े लूट चोरी हत्या की वारदात राजधानी देहरादून को आये दिन दहला रही है ।
आज चोर बिंदाल पुल के पास गारमेंट्स की शॉप चलाने वाले एक व्यापारी की होंडा एकॉर्ड कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े कार से 5 लाख रुपए से भरा बैग उड़ा ले गए।
साथ ही बैग में जरूरी कागजात और व्यापारी के बैंक चेक भी थे।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है चोर हाथ में वही काले रंग का 5 लाख रुपए से भरा बैग ले जाते हुए नजर आ रहा है।
दिनदहाड़े हुई इलाके में चोरी की इस घटना से व्यापारियों में रोष है।
पीड़ित ने घटना की शिकायत कैंट थाना क्षेत्र में की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
ACB action ड्रग्स इंस्पेक्टर को 20 हजार की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़
तिब्बती मार्केट हत्याकांड – देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शूटर सहित दो बदमाश गिरफ्तार