हरिद्वार- पटवारी पेपर प्रकरण में एसआईटी ने की बारहवीं गिरफ्तारी, रिटायर शिक्षक को हरिद्वार से दबोचा
अभियुक्त अभय राम के कब्जे से एसआईटी ने बरामद की ₹2,00,000/- की नगदी
कई और हैं पुलिस के रडार में अभय राम को देहरादून कोर्ट में किया जाएगा पेश
खास खबर- अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी
एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली की एसआईटी ने एक और गिरफ्तारी की है.
गिरफ्तारी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अभयराम को कल गिरफ्तार किया।
बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर अभियुक्त ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से अभियुक्त राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल भर्ती का पेपर आउट करने
हेतु लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर अभ्यर्थियों को बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में लाया गया।
रिजार्ट में आए उक्त अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है।
गिरफ्तार
अभयराम पुत्र जयराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार
बरामदगी
1. नकदी ₹ 2,00000/-
2. सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों के कब्जे से लिए गए मूल चैक आदि।
अब तक 12
1- संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी)
2- रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी
3- मनीष कुमार
4- प्रमोद कुमार
5- राजपाल
6- संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे
7- रामकुमार
8- सोनू उर्फ खडकू
9. दीपक एवं
10. सौरभ
11. अंकुश
12. अभयराम (नया मेहमान)



More Stories
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर
National Unity Day उत्तराखंड के सभी थानों में होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण
Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन