Haridwar। गृह मंत्री अमित शाह के बाद उनके बेटे जय शाह के नाम पर ठगी करने का प्रयास हरिद्वार में किया जा रहा था।
हरिद्वार पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें -6 माह की जुड़वा बच्चियां रो कर करती थी परेशान, मां ने जो किया वो आप सोच भी नहीं सकते
जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी अपने को Jay Shah का PA बता कर जिले के कई बड़े अधिकारियों से मुलाकात कर चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम अमरेंद्र बताया जा रहा है और यह चंडीगढ़ का रहने वाला है।
बताया यह भी जा रहा है कि इस शख्स को पुलिस ने पावन धाम स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है।
हालांकि शहर कोतवाली पुलिस ने ऐसे शख्स की गिरफ्तारी की पुष्टि तो कर दी है डिटेल जानकारी कानूनी कार्यवाही के बाद बाद जारी करने की बात कह रही है।
जानकारी यह भी मिली है कि पिछले तीन दिन से यह जिले में सक्रिय था और कई बड़े लोगों के संपर्क में था।
बहरहाल हरिद्वार शहर कोतवाली पुलिस ने इसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जिसके बाद इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस शख्स को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। बाकी डिटेल पूछताछ के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी।
इससे पहले भी हरिद्वार में Amit Shah का PA बात कर विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दिलाने के नाम।पर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया गया था।
जिसने हरिद्वार सहित प्रदेश के कई भाजपा विधायकों को मंत्री बनवाने के नाम पर पैसे की डिमांड की थी।



More Stories
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर
National Unity Day उत्तराखंड के सभी थानों में होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात