Dehradun Murder case कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने संभाली कमान, रिकॉर्ड और पुलिस रिस्पॉन्स की गहन समीक्षा
देहरादून। Dehradun Murder case कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की जघन्य हत्या से जुड़े प्रकरण में पुलिस मुख्यालय स्तर पर सख्त रुख अपनाया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नामित जांच अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विशाखा अशोक भदाणे (IPS) ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की विस्तृत समीक्षा की।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में एसपी मुख्यालय ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से जुड़े सभी पहलुओं का बारीकी से परीक्षण किया।
यह भी पढ़ें – हरिद्वार गोलीकांड में अब पुलिस पर भारी पड़ सकता है मातृ सदन
इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका पक्ष गंभीरतापूर्वक सुना और उनके बयान दर्ज किए।
जांच के दौरान घटना से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु पर आवश्यक जानकारी जुटाई गई।
एसपी विशाखा भदाणे ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि प्रकरण की जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक ढंग से की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों या कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके बाद एसपी मुख्यालय ने कोतवाली नगर एवं पुलिस चौकी खुड़बुड़ा पहुंचकर मामले से संबंधित अभिलेखों, प्राप्त सूचनाओं तथा पुलिस रिस्पॉन्स से जुड़े दस्तावेजों का विस्तृत अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि घटना के समय पुलिस को प्राप्त सूचनाओं और उस पर की गई कार्रवाई की भी गहन जांच की जा रही है।


More Stories
Sukhwant singh Suside case पुलिस अधिकारियों और बैंकों को SIT का नोटिस
जानिए कुख्यात विनय त्यागी की मामूली चोरी के बड़े राज
हरिद्वार में हुई इस बड़ी धोखाधड़ी में 50 हजार का इनामी मुंबई से गिरफ्तार