ऋषिकेश- होमगार्ड की सजगता से मंगलवार को एक घायल व्यक्ति की जान बच गई
मामला ऋषिकेश के मुनी की रेती का है जहां पर होमगार्ड जवान प्रकाश आर्य पी.डब्लू.डी. तिराहा, मुनिकीरेती, ऋषिकेश पर ड्यूटी में तैनात थे,
कि तभी ब्रहमानन्द मोड़ मुनिकीरेती की तरफ से आये किसी अज्ञात मोटरसाईकिल वाले ने होमगार्ड प्रकाश आर्य को बताया कि पीछे की तरफ 100 मीटर दूर कोई व्यक्ति घायल अवस्था में लहु-लुहान होकर नाली में पड़ा हुआ है।
खास खबर-26 जनवरी को सम्मानित होंगे पुलिस अधिकारी
जिस पर होमगार्ड प्रकाश आर्य ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति के पास पहुचें तथा घायल व्यक्ति को उठाने हेतु अपने एक अन्य होमगार्ड साथी विकास आर्य को बुलाया गया,
दोनो होमगार्ड्स जवानो द्वारा अपने निजी साधन के माध्यम से उक्त घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुचाया गया। जहा पर घायल व्यक्ति का उपचार किया गया।
बाद में घायल व्यक्ति की पहचान जगदीश गुप्ता, चन्द्रभागा चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून के रूप में की गई।
जगदीश गुप्ता, द्वारा उपचार के उपरान्त होश में आने पर होमगार्ड्स जवानो को सहायता करने के लिए घन्यवाद किया गया।
होमगार्ड्स के उक्त कार्य से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पडे़ लहु-लुहान व्यक्ति की सहायता हो पायी।
दोनो होमगार्ड्स ने सड़क दुर्घटना में First Responder का कार्य किया, जो कि अन्य होमगार्ड्स एवं आम जनमानस के लिए एक सबक है।
पुलिस महानिरीक्षक और कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स केवल खुराना ने प्रकाश आर्य एवं विकास आर्य की सजगता, सूझबूझ एवं त्वरित प्रतिक्रिया की प्रशंसा की
उन्होंने दोनो होमगार्ड्स को कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स डिस्क (CG HG DISC ) एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है।


More Stories
महर्षि कश्यप जयंती की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब
Haridwar News गंदे कामों में रोकता था पति पत्नि ने प्लान बनाकर निपटाया
Haridwar News अनीता भारती को मुख्यालय अटैच, जानिए अब किसे मिली जिम्मेदारी