हरिद्वार। 6 लोगों के साथ शुरू हुआ सफर आज एक बड़ा कारवां बन गया है।
आज से 40 पहले डॉ पदम प्रसाद सुबेदी ने 6 लोगों के साथ मिलकर वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया था।
जिसके बाद अब प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस वन भोज में कई राज्यों से नेपाली मूल के लोग पहुंचते है।
ख़ास खबर उत्तराखंड में होने जा रही है यह बड़ी इवेंट, जानिए इसके फायदा
नेपाल विधार्थी संघ शाखा हरिद्वार भव्य वार्षिक वनभौज एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
रविवार 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्थान बैरागी कैंप मैदान पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
नेपाल विधार्थी संघ के वनभोज की शुरुआत 40 वर्ष पूर्व निर्देशक संरक्षक डॉ पदम प्रसाद सुबेदी द्धारा किया गया था।
पहला वनभोज बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर परिसर जंगल मे 6 लोगों की उपस्तिथि में हुआ था और आज ये बहुत बड़े पैमाने में मना रहे है
अध्यक्ष नरेन्द्रराज उपाध्याय ने कहा कि वन भोज का कार्यक्रम आज के समय में अपना बड़ा रूप ले चुका है जिसमे बड़ी संख्या में नेपाली मूल के लोग शिरकत करते है।
महामंत्री कमल ओझा ने कहा कि कार्यकम में मुख्य अतिथि आचार्य बालकृष्ण कुलपति पतंजलि होंगे। इसके अलावा अलग अलग क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे। उन्होंने बताया की वन भोज कार्यक्रम में नेपाली लोक गीत संस्कृति वयजन वेशभूषा मे नजर आयेंगी।
बच्चे वनभोज के लिए पहले से इन्तजार करने लग जाते हैं कई सालो से अलग अलग जगह पर भोज कार्यक्रम आयोजित किया जाता है अब पुरुषो के साथ साथ नेपाली महिलाओं ने मिलकर भी वनभोज करने लगी है।
कार्यक्रम का संचालन लोकनाथ सुबेदी द्वारा किया जाएगा, साथ प्रोग्राम में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड से नेपाली मूल के लोग वनभोज में हिस्सा लेने आयेंगे।



More Stories
हरिद्वार कुंभ 2027 में कुछ खास और अलग होगा महायज्ञ नेत्रकुंभ
भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे नितिन यादव, डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर